फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man murder in kanpur barra

मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करने वाले युवक की हत्या

Mon, 02 Jan 2017 03:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
young man murder in kanpur barra
डेमो
मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करने वाले एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। गुस्से से पागल मामा ने युवक की गर्दन पर कैंची चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज हत्या का ये मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन

थाना नौबस्ता के वरुण विहार कच्ची बस्ती निवासी बच्चा कुमार (18) अपने दोस्त अंकुर की सैलून की दुकान पर गया था। इसी दौरान अंकुर का मामा संतोष वहां आ गया। मामा-भांजे में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। बच्चा ने बीचबचाव किया तो संतोष ने बाल काटने वाली तेज धार कैंची उठाकर बच्चा की गर्दन पर मार दी। बच्चा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद संतोष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed