फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   xplosion in garbage two children badly scorched

कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका, दो बच्चे बुरी तरह से झुलसे

Mon, 12 Dec 2016 11:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
xplosion in garbage two children badly scorched
एक की हालत नाजुक
यूपी के महोबा कुलपहाड़ में कूड़े के ढेर में आग जलने के दौरान धमाका हो गया। इससे कबाड़ बीन रहे दो मासूम बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के  लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से एक की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी सीताराम (7) पुत्र किशोरी व नीतेंद्र (6) कबाड़ बीनने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों कस्बे में लगे कूड़े के ढेर में कबाड़ बीन रहे थे। तभी ढेर में जल रही आग में अचानक तेज धमाका हो गया। इससे दोनों मासूम झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने धमाका सुना तो भीड़ जमा हो गई। घायलाें के हाथ व चेहरे झुलसे हैं। सीएचसी से डाक्टरों ने गंभीर से हालत सीताराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने आशंका जताई कि शादी समारोह के दौरान शेष बचा बारूदी पटाखा कूड़े के ढ़ेर में चला जाने से वह आग जलने पर धमाके के साथ फट गया। जिससे यह घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed