{"_id":"5ee11e4d8ebc3e42ae3d2fe7","slug":"woman-beaten-to-death-in-land-dispute-in-etawah-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटा और बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा में खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटा और बेटी घायल
Wed, 10 Jun 2020 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
इटावा में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में परिवार के बीच जमीन के विवाद के चलते बुधवार रात एक महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान बेटा और बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी नवाब सिंह पुत्र भजनलाल का अपने बड़े भाई से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
इस विवाद के चलते पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है। बुधवार को उसी विवादित खेत पर बकरी चराते समय फिर से विवाद हुआ। दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हुई। बुधवार देर शाम नवाब सिंह की पत्नी राजेश्वरी (50) बाइक से अपने पुत्र अनुज व बेटी नमिता के साथ थाना पुलिस से शिकायत करने पहुंची।
लौटते समय किल्ली बंबा पर नगला मेहदिया गांव के पास कुछ लोगों ने घेरकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर एंबुलेंस से बसरेहर सीएचसी पहुंची। जहां से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वहां राजेश्वरी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जेठ से जमीनी विवाद चल रहा था। उसी को लेकर मारपीट की गई। जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।