{"_id":"57e95b714f1c1b073d573bdb","slug":"uncle-stabbed-knife-13-year-old-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने 13 साल की भतीजी के पेट में मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने 13 साल की भतीजी के पेट में मारा चाकू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के फजलगंज में पारिवारिक कलह के बाद एक चाचा ने अपनी भतीजी को पेट में चाकू मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भतीजी को मेडिकल के लिए भेजा।
फजलगंज में वर्मा सेल्स में रहने वाले मेंहदी हसन और इमाम हसन सगे भाई हैं। दोनों की पत्नियां भी सगी बहनें हैं। कुछ दिनों पहले इमाम ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। जिस पर मेंहदी हसन की पत्नी ने अपनी बहन की शादी कहीं और तय कर दी थी।
इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई तो मारपीट होने लगी। मारपीट में इमाम ने अपने भाई मेंहदी हसन की बेटी शहजीदा खातून (13) के पेट में बाईं ओर चाकू मार दिया। मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया।