फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uncle killed innocent child

अशोक कुमार बना ‘कंस मामा’ मासूम वीरू का पत्थरों से कुचला सिर

Thu, 02 Mar 2017 01:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
uncle killed innocent child
मासूम की मौत पर बिलखती मां व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। ननिहाल आए भांजे की मामा ने पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। बिस्किट खिलाने और घुमाने के बहाने वह घर से मासूम को ले गया था। शव खेत में फेंकने के बाद हत्यारा भाग निकला। 
विज्ञापन


शेखूपुर (पैलानी) गांव निवासी भैरम प्रजापति की पत्नी सुमन तीन पुत्रों के साथ मकर संक्रांति पर चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव अपने मायके आई थी। फसल कटाई की वजह से वह मायके में ही रुक गई। मंगलवार को शाम मामा अशोक कुमार बिस्किट खिलाने के बहाने भांजा वीरू (5) को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर ले जाने के बाद खेत में मामा ने पत्थरों से सिर कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। कुछ देर बाद मां ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर तक उसका सुराग नहीं लगा। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मामा अशोक भांजे वीरू को खेत की ओर ले गया था। कुछ देर बाद अशोक घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां व अन्य परिजनों ने उससे वीरू के बारे में पूछा, लेकिन वह आनाकानी करता रहा और मौका पाकर फरार हो गया। परिजन खेत की ओर गए तो मासूम को खून से लथपथ देखा। सूचना पर डायल-100 के सिपाही पहुंच गए। घायल वीरू को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक वीरू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बालक की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है।उधर, सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। दूसरी ओर चिल्ला थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि बालक की हत्या उसके मामा अशोक ने की है।


परिजनों के पोस्टमार्टम में चले जाने से अब तक तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही असलियत पता चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed