फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two people dead on Agra Lucknow Expressway accident

...तस्वीरों में देखें 'काेहरे का कहर', आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भिड़े दर्जनाें वाहन, तीन की मौत

Fri, 29 Dec 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
two people dead on Agra Lucknow Expressway accident

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह दो स्थानों पर  एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों के आपस में भिड़ने से कार सवार बहनोई व उसके दो सालों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में बैंक मैनेजर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कराया तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। लखनऊ के रहने वाले बैंक मैनेजर हरदोई में स्टेट बैंक में तैनात हैं।

विज्ञापन


 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुअा हादसा

two people dead on Agra Lucknow Expressway accident
एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त वाहन
पहला हादसा उन्नाव के पास पंचमखेड़ा गांव के सामने हुआ। यहां भोर पहर गिट्टी लदे ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से घुुस गई। इसके बाद कार के पीछे चल रही आलू लदी पिकप ने भी पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार फीरोजाबाद के नगला खांगर निवासी दीपक खंडेलवाल (28) पुत्र दिनेश सिंह व उनके साले अरांव थाने के बैजुआ खास गांव के सुमित (27) पुत्र सतीश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। कार में साथ रहे इटावा जिले के सदर कोतवाली निवासी सुमित के मौसेरे भाई ऋषभ (16) पुत्र सुधीर गुप्ता ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कार में तड़पते रहे

two people dead on Agra Lucknow Expressway accident
एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त गाड़ियाें की फाेटाे लेता युवक
हादसे के करीब आधे घंटे बाद थानाध्यक्ष कमलेश्वर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को कटर से काटकर में उसमें फंसे घायलों बाहर निकाला गया। इस दौरान लगभग तीन घंटे घायल कार में तड़पते रहे। इस बीच दीपक के रिश्तेदार बांगरमऊ के नौनिहालगंज निवासी अतुल कुमार आ गए। उन्होंने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। आगे-पीछे लड़े वाहनों से एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। पुलिस ने दो क्रेनों को मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनाें को हटवाया। 
विज्ञापन

जेसीबी से वाहनाें काे न‌िकाला गया

two people dead on Agra Lucknow Expressway accident
डीसीएम की टक्कर से डंपर में जा घुसी कार
पुलिस इस हादसे के बाद यातायात सामान्य करने में जुटी ही थी कि एक्सप्रेस-वे पर अटिया गांव के सामने डीसीएम से कार की भिड़ंत हो गई। लखनऊ के बुद्धेश्वर मोहल्ला निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र सुमेर हरदोई जिले के हरपालपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। वह अपने साथी भगौती पुत्र चेतई के साथ बैंक जा रहे थे। कार को पवन पुत्र गनेश चला रहा था। ये सभी घायल हो गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। चालक को भी थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed