{"_id":"5713e6d44f1c1b923610fbda","slug":"theaping-in-colectorgang","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्टरगंज, चकेरी में लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्टरगंज, चकेरी में लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
कलक्टरगंज में चोरी की जानकारी देती शिक्षिका।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कलक्टरगंज में शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोर नगदी, ज्वैलरी समेत दस लाख से अधिक का माल समेट ले गए। टीचर की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कलक्टरगंज निवासी हिमानी सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। पति के निधन के बाद वह बेटे शोभित और बेटी के साथ रह रही हैं। इनके मकान के किराए के हिस्से में गोदाम है। 15 अप्रैल को हिमानी घर में ताला लगाकर इटावा मायके गई थीं। रविवार सुबह मेन गेट का ताला टूटा होने की जानकारी जेठ कृष्ण कुमार ने फोन पर दी। बच्चों के साथ लौटने पर हिमानी ने बताया कि चोर नौ लाख रुपये के जेवर, एक लाख पांच हजार रुपये सहित कीमती सामान ले गए। उधर, पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
कारोबारी के साथ पड़ोसी को भी चोरों ने बनाया शिकार
चकेरी में शनिवार रात कारोबारी के घर में घुसे चोर बारह हजार रुपये और सात लाख के जेवर ले गए। चोरों ने पड़ोसी के घर को भी निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार चोर आठ हजार रुपये और कीमती सामान घर से ले गए। कारोबारी का आरोप है कि फिंगर प्रिंट और डाग स्क्वाड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। कृष्णानगर चौकी इंचार्ज महज खानापूरी करके लौट गए।
चकेरी के नेताजी नगर में सुशील कुमार गुप्ता का मिठाई के डिब्बे बनाने का कारखाना घर पर ही है। सुशील शनिवार रात पत्नी प्रेमलता और पुत्री सुयशी के साथ छत पर सो रहे थे। नीचे के कमरे मे उनके पिता रामशंकर लेटे थे। जीने के दरवाजे से कमरे में घुसे चोर सेफ खोलकर बारह हजार नकद और सात लाख के जेवर ( 6 गले के हार, एक जोड़ी कंगन, 6 अंगूठी, 6 जोड़ी पायल, कमर की पेटी, 2 चांदी के गुच्छे) चुरा लिए। उधर सुशील के पड़ोसी पैराशूट कर्मी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को वह और पत्नी प्रियंका छत पर बने कमरे में सो रहे थे। नीचे के कमरे मे विजय के भाई आकाश, संजय और विशाल लेटे थे। यहां भी छत के दरवाजे से कमरे में दाखिल हुए चोर सेफ से आठ हजार नकद और सोने की एक अंगूठी ले गए ली। तीनो भाइयों को भनक तक नहीं लगी। चकेरी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
मोबाइल और सामान ले गए
कानपुर साउथ। नौबस्ता के ओ ब्लाक यशोदा नगर में शनिवार देर रात चोरों ने एक दूध एजेंसी के कर्मचारी अजय गौतम के घर से हजारों रुपये का माल पार दिया। अजय के मुताबिक घर में निर्माण कार्य चल रहा है। एक दरवाजे की चौखट में शीशा नहीं है। यहीं चोर घर में दाखिल हुए और तीन मोबाइल और अन्य सामान समेट ले गए। पैंटों में तीन हजार रुपये भी थे। नौबस्ता पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।