अचानक बढ़ी खूंखार डकैतों की ताकत, अपहरण- ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फूंक दिया ट्रक और 2 करोड़ की मशीन
पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले डकैत
इसी बीच आंधी और बारिश आ गई। इस पर पुलिस टीमें जंगल से लौटकर बहिलपुरवा थाने पहुंचकर सुबह होने का इंतजार करने लगी। तभी तड़के करीब चार बजे गैंग ने कर्का गांव में धावा बोल दिया।
बोरिंग मशीन और दो ट्रकों में आग लगा दी
इसके बाद कमिश्नर अजय कुमार शुक्ला, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, डीआइजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि अपहरण के अलावा आगजनी, और मुठभेड़ की रिपोर्ट डाकू गोप्पा गैंग के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।