फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenage kidnapped and gang misdeed in kannauj

कन्नौज: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक कमरे में तीन दोस्तों ने बनाया था बंधक

Sat, 28 Nov 2020 07:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Nov 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Teenage kidnapped and gang misdeed in kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लखनऊ ले गए। यहां बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


किसी तरह भाग कर आई पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की हैं।किशोरी 18 नवंबर को खेत पर गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद लापता हो गई थी। शुक्रवार को पीड़िता घर लौटी। उसने बताया कि रोहली गांव निवासी विवेक पुत्र  हवलदार, वलनपुर निवासी देवेंद्र पुत्र विश्वनाथ और लखनऊ निवासी आकाश ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह लोग लखनऊ आकाश के मकान में ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर तीनों ने कई दिन तक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से भागकर घर आ सकी।


थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed