फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher killed for dowry in auraiya

...और इस तरह दहेज के लिए बेरहमी से मार दी गई एक टीचर

Sat, 03 Dec 2016 08:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 08:57 PM IST
सार

सुबह अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय मायके वालों ने पकड़ा

विज्ञापन
teacher killed for dowry in auraiya
मृतक टीचर की फाइल फोटो, रोते बिलखते उसके परिजन, पुलिस की हिरासत में सास-ससुर व पति (नीचे) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज मे 20 लाख रुपये और कार की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालवालों ने टीचर को बेरहमी से पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जब वह अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी तभी मायकेवालों ने पहुंचकर हंगामा काटा और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


औरैया बेला गांव निवासी रमेश चंद्र पुत्र रामदत्त मिश्रा ने बताया कि उसने अपनी बेटी वंदना की शादी 26 फरवरी 2014 को धर्मेंद्र तिवारी पुत्र प्रेमशंकर तिवारी निवासी याकूबपुर के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर की थी। उसकी बेटी क्षेत्र के सिठऊ के प्राथमिक स्कूल में टीचर के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले बीस लाख रुपये व कार की डिमांड करने लगे। जिस पर उसने और दहेज देने में असमर्थता जताई। धर्मेंद्र जो कि रसूलाबाद में लेखपाल पद पर तैनात है। वह कहता था कि उसे बाइक में जाने में शर्म आती है इसलिए दहेज मे कार चाहिए। मना करने पर वह लोग बेटी के साथ रोज मारपीट करते और प्रताड़ित करते थे। कई बार उसकी बेटी ने फोन लसे सूचना दी थी जिस पर उसने ससुरालियों वका समझाने की कोशिश की मगर ससुरालवाले नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लड़की दिवाली पर घर आई थी तो उसने अपनी मां से कहा कि ससुराल वाले उसे और उसके बेटे गोविंद (1) को जान से मारने की योजना बना रहे हैं। शुक्रवार की शाम जब बेटी ने बात करनी चाह तो सास ने यह कहकर मना कर दिया कि वह सो रही है कभी नहीं उठेगी। तब सभी को शक हुआ। पड़ोसियों से पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इस सभी मायके के लोग ससुराल पहुंचे तो वह लोग उसकी बेटी का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।


मौके पर पुलिस पहुंच गई । गुस्साए लोगो ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ससुर प्रेमशंकर, सास अरुणा देवी व पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने जेठ राघवेंद्र, जेठानी व सास,ससुर व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed