फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student attack on School

धारदार हथियार, हॉकी-डंडों से लैस होकर कक्षा-11 के छात्रों का अपने ही स्कूल पर हमला 

Sat, 05 May 2018 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Student attack on School
इंटर कॉलेज में घटना की जानकारी करती पुलिस। 

11वीं के 3 छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया था। शनिवार की दोपहर स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब निकाले गए छात्र अपने गैंग के साथ स्कूल में घुस आए। लड़कों ने हमला करते हुए अपने टीचरों से गालीगलौज की। धारदार हथियार, हॉकी-डंडे लहराते हुए टीचर को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मामला यूपी के औरैया जिले का है।  

विज्ञापन

 

औरैया के फफूंद कस्बे के एक इंटर कॉलेज में तीन छात्र अपने साथ सात आठ लड़कों को साथ लेकर असलहे और हॉकी के साथ फिल्मी स्टॉइल में स्कूल में घुस आए और वहां मौजूद सहायक अध्यापक को पीट डाला। जब तक कोई कुछ समझ पाता सभी लड़के अध्यापक को जान से मारने की धमकी देते हुए असलहे लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


औरैया फफूंद कस्बे के मोहल्ला चमनगंज टाकीज रोड पर स्थित श्रीरामशंकर गौरीशंकर इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र मोहल्ला मोतीपुर निवासी छात्र अनुज कुशवाह पुत्र विनोद कुमार, जीतू कुशवाह पुत्र कन्हैया लाल कुशवाह व मोहल्ला बाबा का पुर्वा कस्बा फफूंद निवासी मौसम यादव पुत्र शिववीर सिंह यादव फिल्मी स्टॉइल में अपने साथ आठ अन्य दोस्तों को लेकर असलहे व हॉकी-डंडा से लैस होकर स्कूल में घुस आए। वहां मौजूद सहायक अध्यापक सरोज मिश्रा पुत्र चंद्रदत्त मिश्रा निवासी ग्राम जैतपुर थाना फफूंद को गाली-गलौज कर मारने-पीटने लगे। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए असलहे लहराते हुए भाग गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने तत्काल 100 डॉयल पुलिस थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 100 पुलिस और कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद यादव ने पूछताछ कर मौका मुआयना किया। कालेज के प्रधानाचार्य ने अनुज कुशवाह, जीतू कुशवाह, मौसम यादव के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने घायल शिक्षक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए दिबियापुर भेजा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed