फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired inspector misdeed with seven-year-old girl

शर्मनाक! रिटायर्ड दरोगा ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर

Fri, 14 Aug 2020 01:04 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 14 Aug 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector misdeed with seven-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रिटायर्ड दरोगा ने खेत से घर लौट रही सात वर्षीय बच्ची को प्रसाद देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड दरोगा को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते बच्ची को सैफई रेफर कर दिया है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह गुरुवार को खेतों पर काम कर रहा था। काम खत्म होने के बाद उसने अपनी सात साल की बेटी को घर भेज दिया और खुद बाल कटवाने चला गया।
विज्ञापन


उसका खेत आगरा में तैनात रहे रिटायर्ड दरोगा जंडेल सिंह पुत्र मेवाराम के नजदीक है। ये वर्ष 2017 से रिटायर है। घर जाते समय रिटायर्ड दरोगा ने पुत्री को प्रसाद देने के बहाने दुकान में बंदकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूट कर बच्ची लहूलुहान अवस्था मे घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed