फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   REAL raped niece

सगी भतीजी से दुष्कर्म

Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
REAL raped niece

कोतवाली के भगवतदास घाट इलाके में वहशी चाचा ने सगी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी किशोरी को डरा धमकाकर एक हफ्ते से दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन


गुमसुम देख रविवार को चचेरी दादी ने कारण पूछा तो फफकते हुए उसने पूरा वाकया सुना डाला। घटना के खुलासे पर पब्लिक ने आरोपी को बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किशोरी (16 वर्षीय) के पिता मुंबई में काम करते हैं। मां कई वर्ष पहले किसी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन


किशोरी का लालन पालन उसकी दादी ने किया, लेकिन कुछ माह पहले दादी भी चल बसीं। पिता का यहां ज्यादा आना-जाना नहीं है। लड़की के दो चाचा यहीं रहते हैं, लेकिन दादी की मौत के बाद लड़की अपने एक रिश्तेदार के घर दिल्ली चली गई थी। एक महीने पहले ही वह दिल्ली से लौटी है। इस समय चचेरी दादी इसकी देखरेख कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो तीन दिन से पीड़िता गुमसुम दिख रही थी। इस पर दादी ने उससे कारण पूछा तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई।  इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी विवाहित है और एक बेटा भी है, लेकिन पत्नी साथ नहीं रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed