{"_id":"5842ef244f1c1b626bde7594","slug":"rape-two-girls-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के झांसे में लेकर दो लड़कियों से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के झांसे में लेकर दो लड़कियों से दुष्कर्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
मुंहबोले मामा ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के झांसे में लेकर हमीरपुर और कानपुर में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमीरपुर कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके पति की बीमारी के चलते दिसंबर 2015 को मौत हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं है। ससुर, जेठ व जेठानी उसे बराबर आश्वासन देते रहे कि वह परेशान न हो और उसकी शादी देवर करा देंगे। बताया कि बीते पांच अप्रैल 2016 को वह पत्योरा स्थित अपने मायके में थी। तभी रात में देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार संबंध बनाए। बताया कि 30 अप्रैल को बांदा के सांडी गांव से रिश्तेदार घर आए और देवर के रिश्ते की बात करने लगे। इस पर सास-ससुर आदि ने यह रिश्ता तय कर लिया और 12 जुलाई शादी की तिथि भी तय हो गई। बताया कि 20 मई को सुबह करीब नौ बजे सास-ससुर, जेठ-जेठानी व देवर ने मारपीट कर उसके गहने छीन लिए और घर से भगा दिया। इस घटना की रिपोर्ट लिखाने वह सुमेरपुर थाने गई, जहां पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। तब पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
उधर कानपुर बिधनू के एक गांव निवासी किसान की बेटी ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त को वह घर लौट रही थी। तभी रसूलाबाद (कानपुर देहात) के बर्रा-ठर्रा गांव निवासी मुंहबोले मामा अजीत ने उसे वैन से घर छोड़ने की बात कही। इस पर वह वैन में बैठ गई। युवती ने बताया कि वैन में उसका दोस्त छोटू भी था। दोनों घर की बजाय उसे लेकर अपने गांव पहुंचे। यहां एक मकान में बंधक बनाकर युवती रखा गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अजीत ने दो महीने तक युवती से रेप किया। आखिर में वह किसी तरह वहां से भागी और घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दी। एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।