छह साल की बच्ची के साथ शराबियों ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, पूरे गांव में सनसनी
- गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ा मिला शव
- अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, सोते से ही बालिका को उठा ले गया दुष्कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अमरावां मजरा थोक खाला में दुष्कर्म के बाद छह वर्षीय बालिका की हत्या कर शव गांव के प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी के निकट फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह महिलाओं ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से एक ने शिनाख्त पुत्री के रूप में की। घटना की जानकारी पर सीओ सदर, एसडीएम सदर और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और नमूने लिए।
घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी
उधर दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर, एसडीएम सदर का प्रभार देख रहे एसडीएम शाहाबाद सर्वेश गुप्ता और थानाध्यक्ष टडिय़ावां भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामला दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने का है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका के पिता ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार किया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी है। उन्होंने बताया कि परिजनों को यह पता ही नहीं चला कि कब और कौन बच्ची को सोते ही उठा ले गया।
तो शराब पीकर की गई वारदात