फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape and murder of six year old girl

छह साल की बच्ची के साथ शराबियों ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, पूरे गांव में सनसनी

Wed, 06 Jun 2018 07:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 07:58 AM IST
सार

- गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ा मिला शव  
- अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, सोते से ही बालिका को उठा ले गया दुष्कर्मी  

विज्ञापन
Rape and murder of six year old girl
बालिका के घर पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम सर्वेश गुप्ता और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर।

विस्तार

यूपी के हरदोई में एक छह साल की बच्ची के साथ शराबियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसे सोते हुए उठा ले गए फिर एक स्कूल परिसर के पास दुष्कर्म कर बेरहमी से मार डाला। बच्ची के शव के चेहरे पर खरोंच और नाखून के निशान थे। जिस स्थान पर शव पड़ा मिला उससे कुछ ही दूरी पर गांवों में बनने वाली कच्ची शराब की खाली पॉलिथीन पड़ी थीं। इनकी संख्या लगभग पांच थी। ऐसे में माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


हरदोई टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अमरावां मजरा थोक खाला में दुष्कर्म के बाद छह वर्षीय बालिका की हत्या कर शव गांव के प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी के निकट फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह महिलाओं ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से एक ने शिनाख्त पुत्री के रूप में की। घटना की जानकारी पर सीओ सदर, एसडीएम सदर और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और नमूने लिए।  

विज्ञापन

घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी

Rape and murder of six year old girl
बालिका के घर पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम सर्वेश गुप्ता और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर।
थाना क्षेत्र के एक मजरा निवासी ग्रामीण सोमवार रात घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर सब्जी के खेत की रखवाली के लिए गया था। घर में उसकी चार पुत्रियां और एक पुत्र थे। उसकी पत्नी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे गांव में ही रहने वाले ग्रामीण के रिश्तेदार की तबियत बिगड़ गई। इस पर उसकी तीन पुत्रियां और पुत्र वहां चले गए। सबसे छोटी छह साल की पुत्री घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी तो उसे बड़े भाई बहनों ने जगाया नहीं। सुबह लगभग चार बजे तीनों घर पहुंचे और अंदर जाकर सो गए। सुबह लगभग छह बजे गांव से शौच के लिए निकली महिलाओं ने एक बच्ची का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाहर पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसकी शिनाख्त ग्रामीण की पुत्री के रूप में हुई। उसके चेहरे पर खरोंच और नाखून के निशान थे और ऐसा लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

उधर दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर, एसडीएम सदर का प्रभार देख रहे एसडीएम शाहाबाद सर्वेश गुप्ता और थानाध्यक्ष टडिय़ावां भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामला दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने का है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका के पिता ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार किया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी है। उन्होंने बताया कि परिजनों को यह पता ही नहीं चला कि कब और कौन बच्ची को सोते ही उठा ले गया।   
 

तो शराब पीकर की गई वारदात  

Rape and murder of six year old girl
डेमो पिक
गांव से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जिस स्थान पर शव पड़ा मिला उससे कुछ ही दूरी पर गांवों में बनने वाली कच्ची शराब की खाली पॉलिथीन पड़ी थीं। इनकी संख्या लगभग पांच थी। ऐसे में माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं दुष्कर्म करने के लिए आरोपी ने स्कूल परिसर को चुना होगा और वहीं दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed