बैंक में जमा गाढ़ी कमाई लुटती देख पब्लिक का पारा हाई हो गया और पिस्टल लहरा रहे लुटेरे को लोगों ने धर दबोचा। उसका नाम, पता पूछे बगैर लात, घूंसे, चप्पल, बेल्ट और डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जनता के चंगुल से घायल बदमाश को बाहर निकाला। मामला यूपी के कानपुर जिले का है।
आगे की स्लाइड में देखें कैसे-क्या हुआ...
2 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
यूपी के कानपुर में शुक्रवार दोपहर बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के बर्रा कर्रही रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में एक बदमाश लूट के इरादे से बैंक के अंदर घुसा जबकि दूसरा बाहर बाइक पर खड़ा रहा।
3 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
पहले बदमाश ने बैंक में घुसते ही हवाई फायरिंग कर कैशियर के सामने अपना बैग दिखा दिया और कहा कि सारे रुपये इसमें भर दो।
4 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
एक महिला बैंक कर्मचारी पर उसने तमंचे से फायर भी किया लेकिन फायर मिस हो गया। इसी बीच किसी ने बैंक में लगे हूटर बजा दिए। पब्लिक ने बदमाश को दबोच लिया। फंसता देख बाहर खड़ा उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भाग खड़ा हुआ।
5 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने पब्लिक के चंगुल से बदमाश को छुड़ाया और उसका जख्मों का इलाज कराया। बैंक के बाहर दो थानों का फोर्स मौजूद है। दोनों बैंक लुटेरों का नाम विजय और ज्ञानेंद्र बताया गया है। ये दोनों बदमाश नौबस्ता इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर ये बदमाश किस गैंग के हैं।