पुलिस के हाथ आया 'बलखड़िया गैंग' का कुख्यात अपराधी, कई दिन से था अंडर ग्राउंड
दस्यु बलखड़िया का हार्डकोर मेंबर है
आपकी जानाकारी के लिए बता दें कि राममिलन पुत्र चुन्नीलाल निवासी बंदरी गांव, नया गांव थानाक्षेत्र पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके दस्यु बलखड़िया का हार्डकोर मेंबर है। पुलिस मुठभेड़, फायरिंग, अपहरण जैसे करीब आधा दर्जन मामलों में नामजद है।
राममिलन बलखड़िया की मौत के बाद से गायब था। सोमवार को पुलिस को राममिलन के वापस लौटने की सूचना मिली। मंगलवार को इसे कॉम्बिग कर हरदूआ के जंगल से पकड़ लिया गया।
बलखड़िया गैंग के साथ मिलकर लगातार अपराध किए
बदमाश ने घेराबन्दी से बचकर भागने की कोशिश भी की। राममिलन के पास एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस बदमाश के बूते गैंग के और सदस्यों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
यह अपराधी प्रारम्भ में स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया गैंग तत्पश्चात अशोक कोल गैंग एवं गौरी यादव गैंग के साथ मिलकर लगातार अपराध कर रहा है। राममिलन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।