फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police arrested three people in Hamirpur

हमीरपुर: पुलिस ने डेढ़ क्विंटल गांजा समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three people in Hamirpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में पुलिस ने स्वॉट व सर्विलांस टीम की मदद से मंगलवार रात सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी व इसूली गांव में छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा, ढाई लाख रुपये व एक लोडर बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत एसपी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक की बताई है। एसपी ने अच्छे कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार रात सुमेरपुर थाना पुलिस ने स्वॉट टीम व सर्विलांस टीम के सहयोग से पंधरी गांव निवासी रोहित सिंह उर्फ मुखिया के पास से 10 किलो गांजा, इसूली गांव से भगवान सिंह उर्फ बलवंता निवासी पपरेंदा व रवि सिंह निवासी पड़ोहरा थाना पैलानी बांदा को गिरफ्तार कर एक क्विंटल 40 किलो गांजा व बिक्री का 258500 रुपये व एक लोडर बरामद किया है। बताया कि इसुली निवासी दो युवक राजेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक बताई है। कहा कि इसका मूल्यांकन कराया जा रहा है। पुलिस की इस सफलता पर उन्होंने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। बताया कि रोहित उर्फ मुखिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। टीम में थानाध्यक्ष सुमेरपुर श्रीप्रकाश यादव, एसआई सतीश कुमार यादव, एसआई अजब सिंह, सिपाही विकास मिश्रा, विनय कुमार सिंह, विनीता यादव, स्वॉट व सर्विलांस टीम के एसआई अनुपम यादव, हेड कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह, लवकुमार, अरविंद कुमार व यशपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed