फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police arrested four suspected Kashmiris in kannauj

यूपी: कन्नौज के मियागंज में चार संदिग्ध कश्मीरी मिलने से हड़कंप, आईबी और एसआईओ जांच में जुटी

Sat, 19 Oct 2019 01:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four suspected Kashmiris in kannauj
कन्नौज कोतवाली में बैठे कश्मीरी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में चार संदिग्ध कश्मीरी पुलिस के हाथ लगने से हड़कंप मचा है। आईबी, एसआईओ की टीमों ने कोतवाली में डेरा डालकर पूछताछ शुरू की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में आए संदिग्ध कश्मीर के पुंछ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह मदरसा निर्माण के लिए चंदा मांगने के लिए कन्नौज आए थे। फिलहाल खुफिया विभाग की टीमें  संदिग्धों के बैंक खाते, मोबाइल नंबरों की लोकेशन और काल डिटेल खंगाल रही हैं। कश्मीर पुलिस की मदद से इनके बताए नाम और पते की पड़ताल भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

Police arrested four suspected Kashmiris in kannauj
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के पुंछ जिले की पुलिस ने अभी जो जानकारी उपलब्ध कराई है, उसमें इनके खिलाफ जिले के किसी भी थाने में मुकदमा दर्ज न होने की बात सामने आई है।  13 अक्तूबर को खुफिया विभाग को भनक लगी कि जिले में कुछ संदिग्ध कश्मीरी युवकों ने प्रवेश किया है।

इससे खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया। गुरुवार रात पुलिस ने मियांगज के पास से इलाकाई लोगों की सूचना पर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को एएसपी विनोद कुमार, आईबी, विशेष सूचना अधिकारी और एलआईयू ने सदर कोतवाली में इनसे पूछताछ की।

 

Police arrested four suspected Kashmiris in kannauj
यूपी पुलिस
हिरासत में आए तीन लोग कश्मीर के पुंछ जिले के थाना मरहोठ और एक थाना फागला का रहने वाला है। चारों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मदरसा निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों में चंदा मांगते हैं। उनके पास से चंदा मांगने की रसीद भी मिली हैं।

इसके बाद खुफिया विभाग की टीमों ने कश्मीर पुलिस से संपर्क किया। इनके पास मिले आधार कार्ड में दर्ज नाम और पते की जांच कराई जा रही है। कश्मीर पुलिस की मदद से इनका रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि चारों संदिग्धों के बैंक खाते और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

 
विज्ञापन

Police arrested four suspected Kashmiris in kannauj
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद, मैनपुरी से समधन होते हुए यह जिले के कस्बे और गांवों में घूम रहे थे। कश्मीर पुलिस से अभी जो रिपोर्ट मिली है, उसमें इनके खिलाफ कोई मुकदमा न होने की बात सामने आई है। कश्मीर पुलिस से लिखित में इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा। 

पकड़े गए संदिग्धों में दो भाई, मां के खाते में दो हजार मिले
पकड़े गए संदिग्धों की जांच में दो सगे भाई  हैं। इनके पास मिले खातों में एक मां का है। इसमें मात्र दो हजार रुपये मिले हैं। चर्चा यह भी रही कि इन्हें 13 अक्तूबर की देर रात पकड़ा गया था।  सुबह होते ही छोड़ भी दिया गया था। गुरुवार को कुछ लोगों ने इनकी मौजूदगी संदिग्ध बताई तो इन्हें फिर से पकड़ लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed