ट्रेनाें में बड़ी वारदात काे अंजाम दे सकते हैं ये, रेलवे काे दी गई एेसी सलाह
देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए रेल धमाकों पर महाराष्ट्र पुलिस ने रेलवे को एक चिट्ठी लिखकर रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। हाल ही में कानपुर और भोपाल में हुए रेल हादसाें का जिक्र करते हुए इसके पीछे आतंकी संगठनों का हाथ होने का शक जताया गया है। बताया जा रहा है कि अातंकियाें के निशाने पर भारतीय रेल है।
महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि आतंकी सगंठन किसी भिखारी या हॉकर के जरिए बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं लिहाजा रेल की पटरियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियाें पर भी नजर रखी जाए।
कानपुर, मुंबई, पटना समेत कई जगह रेलवे की पटरियों पर पत्थर रखने अाैर पटरी काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद खुफिया एजेंसियां रेलवे की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं। इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने रेलवे को पेट्रोलिंग और सुरक्षा जांच में काफी सजगता बरतने की सलाह दी है।