{"_id":"5fc930418ebc3e9b9b455e43","slug":"pac-jawan-misdeed-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का झांसा देकर पीएसी जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: शादी का झांसा देकर पीएसी जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
Fri, 04 Dec 2020 12:21 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से पीएसी जवान ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीएसी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी पीएसी जवान की मौजूदा समय में अयोध्या में तैनाती है। एक गांव निवासी युवती ने मंगलपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि साल 2019 में एक कॉलेज से बीए की परीक्षा दे रही थी।
तभी मंगलपुर के ही मलिकपुर अकौड़िया गांव निवासी सोनू कुमार उससे मिला। इसी दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगा। बीती 20 जून को वह उसके पड़ोस में एक विवाह समारोह में आया था।
विज्ञापन
उसके परिजन भी विवाह में गए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी सोनू उसके घर आया। उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई और उसने दुष्कर्म किया। होश में आने पर सोनू ने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा।
बाद में उसकी पीएसी में नौकरी लग गई, तो उसने विवाह से इनकार कर दिया है। मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पीएसी जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।