फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड में यूपी पुलिस पर एक और दाग, सीबीआई के मुख्य गवाह की हत्या या साजिश!

Fri, 24 Aug 2018 11:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Murder of key witness of CBI and funeral of no-postmortem
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर अब एक और हत्या का आरोप लग रहा है। इस मामले में एक बार फिर पुलिस सवालों के घेरे में है। उन्नाव कांड में सीबीआई के मुख्यगवाह यूनुस खान की रहस्यमयी ढंग से मौत होना कई सवालों को खड़ा कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस मौत के बाद उसका चुपचाप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पीड़िता के चाचा ने इस मामले को उठाते हुए इरादतन हत्या का शक जताते हुए पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की जांच करवाने की मांग की है। 

आगे की स्लाइड में जानिए कब क्या हुआ...

 

Murder of key witness of CBI and funeral of no-postmortem
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में किशोरी के चाचा ने मुकदमे में गवाह की हत्या का आरोप लगाया था। तीसरे दिन इसमें नया मोड़ आ गया। गवाह की पत्नी ने बीमारी से पति की मौत होने और किशोरी के चाचा पर आठ लाख रुपये का लालच देकर हत्या की झूठी तहरीर देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एसपी ने सफीपुर सीओ को मामले की जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि इलाज के कागजात देखने से बीमारी से ही मौत होने बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 3 अप्रैल 2018 को हुई मारपीट की घटना का गवाह था यूनुस खान ...
Murder of key witness of CBI and funeral of no-postmortem
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में मंगलवार को किशोरी के चाचा ने किशोरी के पिता के साथ 3 अप्रैल 2018 को हुई मारपीट की घटना के गवाह यूनुस खान की मौत को हत्या बताया था। चाचा ने डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच व पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की थी। गुरुवार को यूनुस की पत्नी शबीना खातून ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति का लीवर खराब होने और कई साल से इलाज जारी होने की जानकारी देते हुए बीमारी से ही मौत होने की बात बताई।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 2013 से लीवर की बीमारी से पीड़ित था...
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of key witness of CBI and funeral of no-postmortem
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
उसका आरोप है कि किशोरी का चाचा बुधवार रात करीब 10 बजे अपने दो साथियों के साथ उसके घर आए थे। उन्होंने आठ लाख रुपये का प्रलोभन देते हुए अपनी ओर से लिखा गया प्रार्थना पत्र पुलिस को देने की बात कही। लेकिन उसने इंकार कर दिया। सफीपुर सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि घर वाले यूनुस की मौत 18 अगस्त की सुबह होने की बात बता रहे हैं। यूनुस के इलाज के पर्चे व जांच रिपोर्ट देखने से पता चला है वह 2013 से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। कानपुर, लखनऊ और शुक्लागंज के डाक्टरों से इलाज भी कराया गया था। पिछले महीने डाक्टरों ने जवाब दे दिया था। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है अगर कुछ और प्रकाश में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-  धमकी और प्रलोभन के आरोप को नकारा...
विज्ञापन
Murder of key witness of CBI and funeral of no-postmortem
उन्नाव मामला
किशोरी के चाचा ने यूनुस की पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि रात दस बजे जब घर में घुसकर धमकाने और प्रलोभन देने बात बताई जा रही है तब वह दिल्ली के लिए निकल चुका था। प्रमाण के तौर पर घर के सामने विधायक के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मेरी गाड़ी के जीपीएस की लोकेशन जांची जा सकती है। बताया कि विधायक पक्ष के लोगों के दबाव में उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed