फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder for ten rupees in banda

सिर्फ 10 रुपये के लिए टेंपोवाले को मार डाला

Sat, 03 Dec 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
murder for ten rupees in banda
बांदा बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव की घटना
बांदा अतर्रा में सिर्फ 10 रुपये के लिए दबंगों ने टेंपो चालक को पीट-पीटकर मार डाला। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव रखकर हंगामा किया। क्षेत्राधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। 
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा चकलापुरवा निवासी मुन्ना उर्फ जव्वाद (35) पुत्र शिवमोहन बैंक से कर्ज लेकर टेंपो चलाकर परिवार पालता था। शनिवार को दोपहर तीन बजे वह बदौसा से सवारियां लेकर गर्गपुर गांव गया था। वहां उसने तीन युवकों से 50 रुपये किराया मांगा। तीनों युवक सिर्फ 40 रुपये देने को राजी हुए। इसी पर विवाद बढ़ गया और युवकों ने उसकी अंगौछे से गर्दन पकड़ कर घसीट लिया और पीट-पीटकर बेदम कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। खबर मिलने पर चालक के भतीजे और उसका सहायक अंकुश उसे टेंपो में लेकर बदौसा थाने लाए। यहां से उसे सीएचसी अतर्रा भेज दिया गया। 
विज्ञापन


वहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार सीएचसी पहुंचे और परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें बदौसा थाने भेजा। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष मनोज पाठक का कहना है कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चालक की पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन पुष्टि नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed