फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder for 10 rupees coin

शर्मनाक : दस के सिक्के ने ट्रक ड्राइवर की करा दी हत्या

Wed, 02 Nov 2016 12:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
murder for 10 rupees coin
दस रूपये के सिक्के के चलते चली गई युवक की जान
 दस के असली-नकली सिक्के पर हुई कहासुनी में एक ड्राइवर की जान चली गई। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर महेंद्र पाल (36) रविवार शाम खलासी जयकरण के साथ डेरापुर थनवापुर गांव के पास हाईवे पर एक ढाबे में खाना खाने गया था।
विज्ञापन


बिल में उसने दस का सिक्का भी दिया। ढाबा मालिक छोटा लडुवापुर डेरापुर निवासी पूरन सिंह ने सिक्का लेने से मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। तभी पूरन ने महेंद्र के सिर पर लाठी मार दी। घायल महेंद्र को लोग पहले हवासपुर सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए, यहां से हैलट रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हैलट में डॉक्टर उन्हें नहीं दिखे तो वह प्राइवेट अस्पताल ले जाने लगे लेकिन महेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने और खून का थक्का जमने से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को पत्नी की तहरीर पर पूरन सिंह और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed