{"_id":"5a1ac5e44f1c1b76678bda86","slug":"murder-case-against-five-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: नाली की वजह से बहा 'खून ही खून', अपनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: नाली की वजह से बहा 'खून ही खून', अपनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली का पानी बंद करने का विवाद इतना बढ़ा कि परिवार में ही खूनी संघर्ष हो गया। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है। यहां बड़े भाई ने अपने तीनों बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी को फावड़ा, कुल्हाड़ी, सरिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद बिलखता पति संदीप पासी।
कानपुर भीतरगांव (घाटमपुर) पुलिस चौकी साढ़ के गांव अरंजराय में रास्ते और नाली के विवाद में बड़े भाई और उसके तीन पुत्रों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई की पत्नी की फावड़ा से हमलाकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घाटमपुर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं।
घायल बेटा अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर गांव निवासी मौजीलाल और संदीप पासवान सगे भाई हैं। छोटे भाई संदीप ने सगी बहनों प्रेमा (42) और चिनका (38) से शादी की हैं। दोनों पत्नियों के छह-छह बच्चे हैं, जिनके साथ संदीप रहता है। वहीं उसका बड़ा भाई मौजीलाल अपने परिवार के साथ बगल के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बेटी राधा।
उनके बीच रास्ते और पनाले का पानी निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे पर रविवार की सुबह मौजीलाल ने छोटे भाई के घर की नाली का पानी बंद कर दिया और रास्ते पर मिट्टी का ढेर जमा कर दिया।
विज्ञापन
बरामद रक्त रंजित फावड़ा।
संदीप की दूसरी पत्नी चिनका, पुत्र अमर सिंह और पहली पत्नी प्रेमा ने विरोध किया तो मौजीलाल, जेठानी राजनदेई, पुत्र कमल किशोर, छोटे और रिंकू लाठी-डंडे, सरिया, कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर निकल आए। सभी ने मिलकर अमर सिंह (22) को घेरकर उसके ऊपर फावड़े से वार कर दिया।