फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   misdeed with Mentally ill teenager in hardoi

हरदोई: बंद पड़ी राइस मिल में मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बना दो युवकों ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Feb 2020 09:48 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
misdeed with Mentally ill teenager in hardoi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बंद पड़ी राइस मिल परिसर में पानी पीने गई मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। गुरुवार को किशोरी दिन में 11 बजे खेत में चारा लेने पिता के साथ गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान प्यास लगने पर किशोरी पास ही में बंद राइस मिल में हैंडपंप पर पानी पीने चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर किशोरी का पिता राइस मिल में गया। उसने आरोप लगाया कि गांव के राजेंद्र और शरीफ ने उसकी पुत्री को राइस मिल परिसर में बाथरूम में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और सीओ सिटी विजय कुमार राना भी शहर कोतवाली पहुंचे और पीड़िता के पिता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed