फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   misdeed victim committed suicide in chitrakoot

चित्रकूट: दुष्कर्म पीड़िता की जहरीला पदार्थ पीने से मौत, एसपी बोले टीम गठित कर करेंगे जांच

Mon, 20 Jan 2020 08:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
misdeed victim committed suicide in chitrakoot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी युवक जेल में है। सोमवार को मामले में युवती की तारीख थी।राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा रविवार देर शाम 5 बजे के करीब संदिग्ध अवस्था में सोतीपुरवा (राजापुर) के पास मिलने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी राजापुर भेजा।
विज्ञापन

रास्ते में मिले दो अज्ञात युवकों ने छात्रा के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना के बाद मृतका के भाई ने राजापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तौरा गांव के अनूप पटेल ने बहन को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था। यह भी बताया कि वह उसे परेशान करता था। जिसके चलते बहन ने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक दुष्कर्म पीड़िता की सोमवार को न्यायालय में तारीख भी थी। 

डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था दुष्कर्म 
मृतका के भाई ने बताया कि बहन एक गांव के कालेज में कक्षा 12वीं की छात्रा था। रोहित तिवारी नामक युवक ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया था। जिसमें आरोपी जेल में बंद है। इस घटना के बाद छात्रा घर से दूर किराए के मकान पर रहती थी। शनिवार को जीजा के साथ घर आई थी। शाम को सोतीपुरवा में बेहोशी दशा में मिलने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां गंभीर दशा के चलते रेफर करने पर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच बहन, एक भाई में मृतका चौथे नंबर की थी। बताया कि दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज होने थे। इसके पहले ही मौत हो गई। आशंका जताया कि साजिशन जहर खिलाया गया है। कुछ घंटे पूर्व जीजा के साथ गांव पहुंची थी। अचानक ग्राम सोतीपुरवा में पहुंचना संदेह उत्पन्न कर रहा है। 
विज्ञापन

एसपी बोले होगी पूरी जांच 
मृतका के कमरे में रखे रजिस्टर में पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एसपी अंकित मित्तल ने मामले के खुलासे को टीम गठित की है। एसपी ने बताया कि मामला संदेहजनक है। पूरी जांच कराई जाएगी।

पहले इस छात्रा ने जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था वह आरोपी जेल में है। उस दौरान मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। इस बार भी जो देाषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed