फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को विदा कराने ससुराल अाया था पति, सुबह पेड़ पर झूलता मिला शव

Sat, 10 Feb 2018 08:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
man found dead in auraiya
डेमो पिक

अाैरैया के ब‌िधूना में पत्नी को विदा कराने ससुराल गए युवक का शव ससुराल से सौ मीटर एक खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।

 

घटना के बाद ससुराली फरार हो गए

man found dead in auraiya
डेमो पिक

घटना के बाद ससुराली फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी रवि(26) कुमार पुत्र बांकेलाल की ससुराल गांव बंसई थाना बिधूना में चंद्रप्रकाश के यहां है। रवि की पत्नी खुशबू काफी दिनों से मायके में ही रह रही है। वह कई बार विदा कराने भी अाया पर विदा नहीं हुई। चार दिन से रवि अपनी पत्नी खुशबू को लेने प्रतिदिन ससुराल आ रहा था।
 

ससुराल में युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला 

man found dead in auraiya
डेमो पिक

ससुरालीजनों ने खुशबू को नहीं भेजा। बुधवार को रवि कुमार के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट भी कर दी थी जिसके बाद रवि कुमार घर वापस आ गया था। चचेरी बहन की शादी होने के कारण रवि गुरुवार को फिर ससुराल बंसई पत्नी को लेने गया था मगर शाम को वापिस घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह उसका शव ससुराल के घर से सौ मीटर दूर एक खेत पर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप 

man found dead in auraiya
डेमो पिक

गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने परिवारीजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाली पुलिस ने शव का नीचे उतरवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ससुलारी मौके से फरार हो गए है।

 

 

विज्ञापन

पत्नी के अलावा अन्य ससुराली मौके से भाग निकले 

man found dead in auraiya
डेमो पिक
पुलिस के आने के बाद पत्नी रोते हुए मौके पर पहुंची। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है। सीओ भाष्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा। मामले की जांच की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed