फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lover Skeleton found in jungle

'उसने कहा था प्रेमिका के मर्डर के बाद कर लेगा आत्महत्या', प्रेमी का जंगलों में मिला नरकंकाल

Tue, 08 May 2018 12:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
lover Skeleton found in jungle
जंगल में युवती की तलाश करती पुलिस
महोबा के थाना महोबकंठ ग्राम कनकुआ में सौर ऊर्जा प्लांट के पीछे मिले कंकाल के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के चाचा ने थाना महोबकंठ आकर बताया कि उसके भतीजे से 21 अप्रैल को फोन कर प्रेमिका के साथ भागने की बात कही थी। उसने यह भी बताया था कि प्रेमिका की हत्या कर वह खुद जान दे देगा। इसकी जानकारी होने के बाद से पुलिस प्रेमिका की तलाश में पूरे दिन जंगल की खाक छानती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


ग्राम कनकुआ में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट के पीछे और पहाड़ी के समीप रविवार की सुबह नर कंकाल बरामद हुआ था। समीप में मृतक की बाइक, एक तमंचा जिसमें कारतूस लगा था जबकि एक कारतूस व पर्स बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए पर्स में मिले पहचान पत्र के आधार पर पता लगाया था। मृतक की जानकारी मध्यप्रदेश के ग्राम बड़ा मलहरा निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई थी। जिसके आधार पर वहां की थाना पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई और फारेंसिंक टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया था। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मृतक के चाचा चंद्रशेखर ने बताया कि अर्जुन यादव 20 अप्रैल से घर से गायब है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 अप्रैल को थाना बड़ा मलहरा में दर्ज कराई गई थी। उसी दिन से गांव की एक युवती गायब है। चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की शाम अर्जुन का फोन आया। जिसमें उसने युवती के साथ जाने की बात बताई और भी कहा कि वह प्रेमिका की हत्या कर खुद जान दे देगा। मृतका के चाचा से जानकारी मिलने पर सोमवार को पूरे दिन थाना महोबकंठ पुलिस जंगलों की खा छानती रही लेकिन कोई सुराग नही लगा। उधर लापता युवती के पिता ने भी महोबकंठ थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के बरामद नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed