फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   looted ornament by fake soldier

‘पुड़िया का खेल’ दिखाकर नकली सिपाही ने जेवर उड़ाये

Thu, 03 Nov 2016 08:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
looted ornament  by fake soldier
टप्पेबाज बोले जो जेवर पहन रखें हैं, उन्हें उतारकर कागज में रख लो
कानपुर साउथ के  गोविंद नगर में गुरुवार को ‘पुड़िया का खेल’ दिखाकर एक नकली सिपाही ने महिला के जेवर उड़ा दिये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हुलिये के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बी ब्लॉॅक गोविंद नगर निवासी गुरमुख दास बालचंदानी की पत्नी कमला देवी गुरुवार सुबह नटराज टॉकीज के पास स्थित क्लीनिक में खुद को दिखाने जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर दो युवक उन्हें मिले। उन्होंने खुद को सिपाही बताते हुए कमला देवी से कहा कि आज-कल दक्षिण क्षेत्र में लूटपाट ज्यादा हो रही है। जो जेवर पहन रखें हैं, उन्हें उतारकर कागज में रख लो। कमला देवी टप्पेबाजों के झांसे में आ गईं। बातों में फंसाकर टप्पेबाजों ने कमला से जेवरों वाली कागज की पुड़िया अपने हाथ में ले ली। फिर उन्हें नकली जेवर वाली पुड़िया थमाकर खिसक लिए। कमला देवी ने घर पहुंचकर देखा तो बाले, चेन, अंगूठी सभी जेवर नकली थे। कमला के बेटे नरेश ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक एसओ सुनील कनौजिया ने बताया कि कमला देवी के बताए हुलिए के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed