फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lion and tiger skins were taking supplies abroad stf arrested

शेर और बाघ की खाल निकालकर विदेश में करते थे सप्लाई, एसटीएफ ने दबोचा

Tue, 07 Feb 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
lion and tiger skins were taking supplies abroad stf arrested
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
शेर और बाघ की खाल व नाखून की तस्करी से जुड़े मोहम्मद शमीम को यूपी एसटीएफ और एमपी की टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने देर रात कानपुर से गिरफ्तार किया। सोमवार को टाइगर स्ट्राइक फोर्स शमीम को लेकर भोपाल चली गई। शमीम के घर 2001 में भी दबिश पड़ चुकी है, तब जानवरों की खाल व नाखून बरामद हुए थे। 
विज्ञापन


रघुवीर ने अपना गुनाह कबूल किया
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ वनमंडल के अफसरों ने वर्ष 2001 में मध्य प्रदेश में शेर, टाइगर और अन्य प्रतिबंधित पशु-पक्षियों का शिकार एवं तस्करी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पहले बाबूलाल और फिर गुना के रघुवीर की एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। रघुवीर ने अपना गुनाह कबूल करते हुए वन और पुलिस अफसरों को बताया कि उसका गैंग शेर और बाघ का शिकार कर उसकी खाल और नाखून की तस्करी करते हैं। खाल की सप्लाई भारत के अलावा दूसरे देशों में भी की जाती थी।
विज्ञापन


कॉल डिटेल से मिला शमीम का मोबाइल नंबर 
रघुवीर ने बताया कि वह अनवरगंज कानपुर के कुलीबाजार निवासी मोहम्मद शमीम को खाल और नाखून सप्लाई करता था। पुलिस और वनमंडल के अफसरों ने रघुवीर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली, जिसमें शमीम के मोबाइल नंबर मिले। इससे रघुवीर की बातों की पुष्टि हो गई। इसके बाद राजगढ़ की क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने यूपी एसटीएफ से शमीम की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी। एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक और एएसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर एसटीएफ के एसआई पंकज अवस्थी, एसआई अनिल कुमार और टाइगर स्ट्राइक टीम के मोहम्मद शमीम के घर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2001 में भी शमीम के घर पड़ी थी दबिश
एसटीएफ ने 2001 में मोहम्मद शमीम के कुलीबाजार स्थित घर में छापा मारकर तमाम जंगली जानवरों की खाल व नाखून बरामद किए थे। उस वक्त शमीम भाग गया था। 2013 में शमीम के भाई शकील को पैंगोलिन की खाल और नाखूनों के साथ गिरफ्तार किया गया था। शमीम मूल रूप से फतेहपुर के खागा का रहने वाला है। उसका कनेक्शन वन्य जीव तस्करों से है। शमीम के भाई शब्बीर हसन कुरैशी उसके बेटे सरफराज, सरताज तथा शब्बीर के साले मोहम्मद अयूब समेत 16 लोगों को एसटीएफ ने 2007 में इलाहाबाद के करेली से तीन बाघों की खाल, हड्डी के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी विवेचना सीबीआई ने की थी। कोर्ट से सभी आरोपियों को सात-सात साल की सजा हुई। इसमें शब्बीर की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed