फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lady constable arrested in anubhav murder case

अनुभव हत्याकांड में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2014 03:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
lady constable arrested in anubhav murder case
कल्याणपुर से डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के आठवीं के छात्र अनुभव सिंह के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित की पत्नी इटावा के सिविल लाइंस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल आकांक्षा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ अपहरण और षडयंत्र में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंगलवार को आकांक्षा को कोर्ट में पेश करेगी।
अब पुलिस इस मामले में अमित की मां, पिता हेड कांस्टेबल और एक रिश्तेदार की तलाश में जुटी है।
अनुभव आवास विकास-तीन निवासी कोचिंग संचालक अजय सिंह राणा का इकलौता बेटा था। वह नौ जुलाई की दोपहर साइकिल लेकर घर से निकला था।
तब से उसका कोई अता-पता नहीं था। अजय ने कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात आर्मोरर बनवारी लाल के बेटे अमित पर बेटे को अगवा करने की शक जताया था।
छह महीने की हीलाहवाली के बाद शनिवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अमित को पकड़ा था तो उसने अनुभव की हत्या करने की बात कुबूली।
हत्या में अपने सगे और फुफेरे भाई का भी हाथ बताया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
सोमवार को कल्याणपुर क्षेत्र से क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर थाना पुलिस टीम ने अमित की पत्नी आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ कल्याणपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आकांक्षा भी अनुभव के अपहरण और षडयंत्र में शामिल रही है। इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में अमित के पिता बनवारी लाल, मां विमला देवी और एक रिश्तेदार को भी आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed