फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused arrested for attempted truck theft.

Ghaziabad News: ट्रक चोरी के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attempted truck theft.
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक ट्रक चोरी के प्रयास कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता हरिराम प्रजापति और उनके ड्राइवर ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रह्लाद गढ़ी साहिबाबाद निवासी हरिराम प्रजापति ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे साहिबाबाद में इंडियन पेट्रोल पंप के सामने उनके बेटे वैभव कुमार का टाटा ट्रक खड़ा था। ड्राइवर ने सूचना दी कि दो लोग उनके ट्रक को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। वह दोनों पिता-पुत्र मौके पर पहुंचे और दो लोगों को चोरी का प्रयास करते हुए दबोचकर पुलिस को दे दिया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो अपने नाम सेक्टर-63 नोएडा निवासी सोनू और सुनील बताए। आरोपियों से ट्रक का ईसीएम और उनकी सफेद अपाचे बाइक जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ लिंक रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed