फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए काैन है विक्रम काेठारी, लगा है 5000 कराेड़ के गबन का अाराेप

Tue, 20 Feb 2018 01:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Feb 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
know about Vikram Kothari
विक्रम काेेठारी

नीरव माेदी के 11400 कराेड़ के घाेटाले के बाद कानपुर के एक नामी काराेबारी विक्रम कोठारी पर 5000 कराेड़ रुपये के गबन के सिलसिले में सीबीअाई ने शिकंजा कसा है। 


साेमवार काे सीबीअाई ने उनके स्वरूप नगर स्थित बंगले और अन्य ठिकानाें पर भी छापेमारी की है। आइए जानते हैं, काैन हैं विक्रम काेठारी। 

know about Vikram Kothari
सलमान खान के साथ विक्रम काेठारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले विक्रम कोठारी 'रोटोमैक ग्लोबल' के सीएमडी हैं। जो स्टेशनरी के व्यापार की नामी कंपनी है। विक्रम कोठरी ने ही साल 1992 में रोटोमैक ब्रांड शुरू किया था, जो भारत में एक नामी ब्रांड बन चुका है। 

know about Vikram Kothari
विक्रम काेठारी

विक्रम कोठारी मशहूर उद्योगपति मनसुख भाई कोठारी के बेटे हैं। जिन्होंने 'पान पराग' नाम के गुटखा ब्रांड की शुरुआत की थी। मनसुख भाई के बाद उनके पुत्र विक्रम ने यह काम संभाला। पान पराग की मार्केटिंग के कारण विक्रम कोठारी को कई अवॉर्ड्स मिले,साथ ही कानपुर के गुटखा किंग का टाइटल भी उन्हें पान पराग के कारण ही मिला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Vikram Kothari
विक्रम काेठारी के बंगले पर सीबीअाई का छापा
प्रॉपर्टी में विवाद के बाद विक्रम और उनके भाई दीपक कोठारी के बीच बंटवारा हो गया। जिसमें 1973 में बने पान पराग गुटखा को सफलतम ऊंचाईयों तक पहुंचाने के बाद को यह ब्रांड विक्रम कोठारी के भाई दीपक कोठारी के हिस्से में चला गया। जबकि विक्रम कोठारी के हिस्से में स्टेशनरी का व्यापार आ गया। साल 1983 में सामाजिक कार्यों में अहम योगदान के कारण लायन्स क्लब ने गुडविल एंबेसडर बनाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed