फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kiln owner abducted motorway

भट्ठा मालिक का हाईवे से अपहरण

Tue, 20 Dec 2016 11:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
kiln owner abducted motorway
पुलिस टीमें अपहृत की तलाश में छापेमारी में जुटी
उन्नाव से कानपुर जा रहे भट्ठा मालिक का दूधी कागार मोड़ से पास मंगलवार शाम अपहरण कर लिया गया। अपहरण के पीछे लेन देन का विवाद माना जा रहा है। भट्टा मालिक के भाई ने पूर्व प्रधान पर अपहरण का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम कई स्थानों पर छापेमारी करने का दावा किया, लेकिन भट्ठा मालिक के बारे में सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी भट्ठा मालिक देवेंद्र शुक्ला मंगलवार शाम कार से कानपुर जाने के लिए निकले थे। वे दूधी कागार मोड़ के पास पहुंचे थे कि असलहे से लैस चार पहिया वाहन से आए लोगों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। कार के  रुकते ही असलहाधारियों ने भट्टा मालिक को घसीटकर अपने वाहन में डाल लिया। इसके बाद कानपुर की ओर भाग निकले। वाहन सवारों ने कार को वहीं छो़ड़ दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने देवेंद्र शुक्ला के भाई मनोज शुक्ला को सूचना दी। मनोज ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी राजकमल यादव, सीओ आरके वर्मा समेत आसपास के थानों की फोर्स ने नाकेबंदी की। वाहनों की तलाशी शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक भट्ठा मालिक के बारे में जानकारी हीं मिल पाया।  पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की, इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एएसपी आरके यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक के  भाई ने मौहार के पूर्व प्रधान सोनू सिंह पर आरोप लगाया गया है। दोनों पक्ष पार्टनरशिप में भट्ठे का संचालन करते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेन देन के विवाद में घटना हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed