बकरी चरा रहे गांववालों ने देखी खून से लथपथ 2 लड़कियों की लाश, रेप के बाद हुआ मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा चकरनगर के थाना सहसों के ग्राम सिंडौस में बकरी चरा रहे ग्रामीण ने क्वारी नदी के किनारे दो युवतियों के शव पड़े होने की जानकारी लोगों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना सहसों व चकरनगर पुलिस के साथ एसडीएम मोहम्मद कमर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। एक युवती लाल रंग की लैगइन और पीले रंग का टॉप पहने थी। इसके हाथ व गर्दन में कलावा बंधा था। इसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
दूसरी युवती सफेद सलवार और कुर्ता पहने थी। हाथ में कलावा बंधा था। सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे। आंखें बाहर निकली थीं। दोनों के कपड़े अस्त व्यस्त थे। इससे पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। गले पर कसाव के निशान से माना जा रहा है कि इनकी गला दबाकर हत्या की गई है।
किसी वजनी चीज से सिर पर वार भी किए गए हैं। फोरेंसिक टीम के भी सबूत जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आसपास के गांववाले शवों की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। जिले के विभिन्न थानों के साथ ही भिंड और जालौन पुलिस को भी सूचना दी गई है।