फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur thusends of online fraud strended 50 million of these were company

ऑनलाइन कंपनी में कानपुर के हजारों लोगों के 50 करोड़ फंसे

Sat, 04 Feb 2017 01:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
kanpur thusends of online fraud strended 50 million of these were company
कानपुर के भी हजारों लोगों ने किया है निवेश
सोशल ट्रेड डॉट बिज (socialtrade.biz) नाम के ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल पर कानपुर के भी हजारों लोगों ने निवेश किया है। गुरुवार को नोएडा में कंपनी की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आने के बाद शहर के निवेशकों की हवाइयां उड़ गईं। लोग कंपनी में निवेश किए गए अपने धन की सुरक्षा के प्रति परेशान दिखे। खास बात ये रही कि किसी भी व्यक्ति ने यह शिकायत नहीं की कि कंपनी ने उनके साथ ठगी की है। लोगों ने बताया कि कानपुर में 20 से 25 हजार लोग ऑनलाइन कारोबार व बिजनेस प्रमोशन के लिए इससे जुड़े हैं। इसमें पांच हजार से पांच लाख रुपये तक निवेश करने वाले शामिल हैं। एक व्यक्ति ने औसत 20 हजार रुपये भी निवेश किए तो 50 करोड़ से ज्यादा की राशि ठगी के आरोप के बाद फंस गई है। 
विज्ञापन


सोशल ट्रेड डॉट बिज कंपनी 5,700 से लेकर 57,000 रुपये तक में किसी बिजनेस के प्रमोशन का पैकेज लेती है। इसमें बिजनेस प्रमोशन करवाने वाली फर्म को पैकेज के हिसाब से प्रतिदिन 10 से 125 हिट्स मिलते हैं। यह पैकेज एक साल के लिए होता है। इससे संबंधित फर्म लोगों की निगाह में आती है। कम पैसों में फर्म का ज्यादा प्रचार का भरोसा दिया जाता है। सोशल ट्रेड डॉट बिज कंपनी घर बैठे ऑनलाइन तरीके से हजारों रुपये कमाने का ऑफर देती थी। इसका हिस्सा बनने वाले लोगों को घर बैठे कुछ विज्ञापनों पर क्लिक करना होता था। इसका कुछ निर्धारित समय भी होता था कि क्लिक के बाद इतनी देर तक विज्ञापन को रोक कर रखना है। इसके लिए भी कई तरह के पैकेज थे। मसलन 5000 रुपये निवेश करने पर रोजाना 10 विज्ञापन भेजे जाएंगे, जिस पर क्लिक करना है। प्रति क्लिक पांच से 10 रुपये मिलते थे। यह एक साल के लिए था। 
विज्ञापन


यह था लाभ का गणित 
जिस व्यक्ति ने 5000 रुपये निवेश किए उसे प्रतिदिन 10 क्लिक के हिसाब से महीने में 20 दिन काम मिला। यानी एक व्यक्ति ने महीने में कम से कम 1000 रुपये कमाए। एक साल में यह रकम 12,000 रुपये तक पहुंचती है। एक व्यक्ति एक ही आईडी लगा सकता था, लेकिन शहर में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जिन्होंने परिवार के सभी लोगों के नाम से आईडी ली। उसी हिसाब से रकम जमा की। रकम कंपनी को बैंक एकाउंट के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग जुड़े हैं
वृंदावन टाइल्स के विजय महेश्वरी ने कहा कि मैं छह माह से इस कंपनी से जुड़ा हूं। मैं अपने नाम से तीन आईडी और पत्नी के नाम से तीन आईडी ली हैं। कुल 57,000 रुपये मेरा इसमें निवेश है। अभी तक मुझे हर क्लिक का पैसा मिला। आखिरी बार 24 जनवरी को पैसा आया था। इससे पहले भी कोई शिकायत नहीं थी। कंपनी बंद होती है तो अब पैसा फंस जाएगा।  
लाइव क्योर इंटरप्राइजेज के राहुल गुप्त ने कहा कि मैंने बिजनेस प्रमोशन के लिए इसमें निवेश किया था। मेरी फर्म को लगातार क्लिक मिल रहे थे। इसके अलावा खुद के लिए भी एक पैकेज लिया था और खाली समय में ऑनलाइन क्लिक करता था। समय पर खाते में पैसा आया है। जो भी हिसाब हुआ एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिये हुआ। 

राजेश वर्मा ने बताया कि घर बैठे काम करने का यह अच्छा तरीका था। मेरा भी इसमें काफी निवेश है, लेकिन अभी तक शिकायत नहीं मिली। हो सकता है कि किसी का पैसा कुछ समय के लिए रुक गया हो,, लेकिन शहर में लोगों की ऐसी शिकायत नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed