{"_id":"58a980704f1c1b931ad861ac","slug":"kanpur-polling-centers-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बवाल, पथराव से भाजपा प्रत्याशी के बेटे समेत 8 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर में बवाल, पथराव से भाजपा प्रत्याशी के बेटे समेत 8 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज
कानपुर के गोविंद नगर स्थित खालसा इंटर कॉलेज पोलिंग सेंटर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। एक घंटे तक चले बवाल को काबू पाना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का बेटा और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
किदवई नगर विधान सभा से सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी अजय कपूर और भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के समर्थक खालसा इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर हंगामा करने लगे। मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। बढ़ते बवाल को देखते हुए वोटिंग मशीनों को सुरक्षित किया गया। पथराव से भाजपा प्रत्याशी के बेटे अभिषेक त्रिवेदी समेत 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। उधर गोविंद नगर के ही चाचा नेहरू इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर भी इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा।