फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   junior doctor slapped cancer patient

जूनियर डॉक्टर ने कैंसर मरीज को मारा थप्पड़

Mon, 12 Sep 2016 12:15 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
junior doctor slapped cancer patient
डेमो पिक - फोटो : google
कानपुर के अस्पताल में एक डॉक्टर ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक कैंसर मरीज को तमाचा जड़ दिया। जबकि मरीज और डॉक्टर के बीच ऐसी कोई अनबन नहीं हुई थी कि हाथ उठाने की नौबत आन पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हैलट इमरजेंसी पहुंचे कैंसर मरीज को सर्जरी के एक जूनियर डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया। कैंसर पीड़ित ने इसकी शिकायत इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर से की। लेकिन कैंसर पेशेंट ने लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


पनका बहादुर नगर निवासी दुर्गा कुमार के बेटे आकाश (17) को रविवार सुबह भाटिया होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया। सूचना पर दुर्गा कुमार भी हैलट पहुंचे। मुंह में कैंसर होने के कारण दुर्गा कुमार ने मुंह पर रूमाल बांधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के पास अभी दुर्गा खड़े ही हुए थे कि जूनियर डॉक्टर पहुंच गया। उसने मुंह से रूमाल हटाने को कहा। अभी दुर्गा कुछ बता पाते कि जूनियर डॉक्टर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। हैलट के एसआईसी प्रो. आरसी गुप्ता ने कहा कि सोमवार को आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed