अवैध संबंधाें के चलते पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, फिर एेसे हुअा पर्दाफाश
पतरौल की पहली पत्नी का पुत्र मानसिंह को जन्म देने के बाद निधन हो गया था। बताया कि बीते 7 फरवरी की रात उसने पड़ोसी के फोन पर मां से बात की थी। अगले दिन मां से बात न होने पर पतरौल को फोन मिलाया, तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चिंता और शंका होने पर वह अपने पति के साथ रविवार की रात में ही मां के घर पहुंच गई।
वहां मौजूद पतरौल, उसका पुत्र मानसिंह, मानसिंह की पत्नी सीमा और सीमा की मां बीसलपुर निवासी रानी ने मां के कहीं चले जाने की बात कही। इसके बाद वह घर के बाहर बने कमरे में गई तो वहां मिट्टी खुदी देखकर शक हुआ। मिट्टी हटाने पर मां की साड़ी नजर आई। जिस पर उसने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी।
सुधा का कहना था कि पतरौल के अपनी समधन रानी से संबंध थे। जिसका उसकी मां विरोध करती थी। आरोप लगाया कि वहां मौजूद मिले चारों लोगों ने उसकी हत्या कर दी। डीएसपी एके जायसवाल, तहसीलदार सर्वेश कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने चिह्नित स्थान खोदकर शव को बाहर निकाला।