{"_id":"5a7be5c74f1c1b8a268b8f9a","slug":"hiv-infection-through-injection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 रुपये में इलाज के बदले इतनाें काे मिली लाइलाज बीमारी, 1 दिन में करता था 100 लाेगाें का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 रुपये में इलाज के बदले इतनाें काे मिली लाइलाज बीमारी, 1 दिन में करता था 100 लाेगाें का शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में एक के बाद एक एचअाईवी के राेगी सामने अाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है। एक सिरिंज कई मरीजों को लगाने से एड्स फैलाने की जद में आए झोलाछाप राजेश को बुधवार सुबह पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
डेमो पिक
बांगरमऊ के शिवबख्शखेड़ा निवासी राजेश कस्बे के स्टेशन रोड पर दस रुपये में इलाज करता था। दस रुपये के बदले वह मरीजों को तीन खुराक दवा के साथ एक इंजेक्शन भी लगाता था। बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों में एचआईवी की पुष्टि होने के बाद लोग झोलाछाप राजेश के बारे में खुलकर बोलने लगे हैं।
डेमो पिक
एक साल के भीतर बांगरमऊ में एचआईवी के 76 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बांगरमऊ के स्टेशन रोड और पलिया गांव में छप्पर के नीचे दुकान लगाकर लोगों का दस रुपये में इलाज करने वाले राजेश ने अधिकतर लोगों को एचआईवी का शिकार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
राजेश ने बताया कि पहले वह बांगरमऊ कस्बे में एक डाक्टर के पास सहायक का काम करता था। तीन साल तक उसने डाक्टर के साथ काम किया। इस दौरान उसे अधिकतर दवाओं की जानकारी हो गई। इसके बाद स्टेशन रोड पर अपना दवाखाना खोल लिया।
विज्ञापन
डेमो पिक
नाम न छापने की शर्त पर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि राजेश प्रत्येक मरीज से दस रुपये लेता था। दस रुपये के बदले वह तीन खुराक दवा देता था। साथ ही सभी मरीजों को एक इंजेक्शन भी लगाता था। दस रुपये में इलाज होने से उसके दवाखाने पर हर समय भीड़ रहती थी।