फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   headless body of a girl found in fatehpur

यूपी: जींस टीशर्ट पहने युवती का सिर विहीन शव बरामद, ग्रामीणों में फैली सनसनी

Sat, 06 Feb 2021 04:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
headless body of a girl found in fatehpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव में शनिवार दोपहर एक युवती का सिर विहीन शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ मौके पर जांच को पहुंचे। पुलिस आसपास करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सिर की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


पुलिस को सिर का सुराग नहीं लगा है। शव की पहचान नहीं हो सके इसी वजह से सिर काटने की आशंका जताई गई है। वारदात से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। औगासी मार्ग पर सरवल गांव के लिए रास्ता जाता है। इसी रास्ते पर सरवल गांव के हईया दुबे के नहर पटरी से दो सौ मीटर दूर खेत हैं।
विज्ञापन


खेत में करीब 18 साल की युवती का सिर विहीन शव बरामद हुआ। युवती पीले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहने है। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सिर की खोज में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोई भी पहचान नहीं कर सका है। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल से बांदा जिले की औगासी पुल के रास्ते सीमा भी जुड़ती है। कयास लगाए कि युवती जिले या फिर बांदा की रहने वाली हो सकती है।


घटनास्थल के आसपास खेत और जंगल है। यहां किसी का आना जाना कम होता है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शव करीब 48 घंटे पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। सिर की तलाश की जा रही है। गर्दन से सिर को काटकर अलग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed