{"_id":"5a7dd5834f1c1b5e6e8b45a2","slug":"girlfriend-breaks-up-with-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने बीच सड़क पर छाेड़ा प्रेमी का हाथ ताे किया यह हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने बीच सड़क पर छाेड़ा प्रेमी का हाथ ताे किया यह हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
'नहीं ये हाे नहीं सकता कि तेरी याद ना अाए तुझे भूलने से पहले मेरी जान चली जाए' इस गाने काे शिवराजपुर के एक युवक ने सच कर दिखाया है। जब युवक की प्रेमिका ने बीच सड़क पर उसे छाेड़ दिया ताे प्रेेमी ने खुद काे गाेेली से उड़ा लिया।
डेमो पिक
प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर एक युवक ने खुद को तमंचे से पेट में गोली मार ली। घायल युवक को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर देखकर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बे की एक युवती से सीतापुर के सिधौली में रहने वाले आशुतोष के प्रेम संबंध है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आशुतोष युवती से मिलने पहुंचा।
डेमो पिक
उसने युवती के मोबाइल पर फोन करके घर के बाहर बुलाया। युवती बाहर आ गई तो वह उस पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आशुतोष युवती से कहने लगा कि अगर वह उसके साथ नहीं जाएगी, तो वह खुदकुशी कर लेगा। युवती ने आशुतोष से दो टूक कह दिया कि वह उसके साथ नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इस पर आशुतोष ने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। यह देखकर युवती अपने घर के भीतर भाग गई। आशुतोष काफी देर तक लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा। घटना की जानकारी पाकर एसपी ग्रामीण जेपी सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डेमो पिक
एसपी ग्रामीण के मुताबिक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आत्महत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शिवराजपुर थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि युवक की जेब से एक सुसाइड नोट और जहर भी बरामद हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।