{"_id":"6044adb08ebc3e592578ee77","slug":"girl-found-in-under-construction-house-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: निर्माणाधीन मकान में बेहोश मिली किशोरी, होश आने पर बोली- मुझे नशीला पदार्थ सूंघा दिया...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: निर्माणाधीन मकान में बेहोश मिली किशोरी, होश आने पर बोली- मुझे नशीला पदार्थ सूंघा दिया...
Sun, 07 Mar 2021 04:16 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार रात को रहस्यमय ढंग से गायब हुई किशोरी सुबह निर्माणाधीन मकान में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया।
विज्ञापन
सौरिख थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने बताया कि शनिवार को आधी रात को 17 वर्षीय बहन घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। रविवार सुबह नहीं मिली तो आसपास जाकर तलाश की। घर के पीछे निर्माणाधीन मकान में वह बेहोश पड़ी मिली। घर लाकर प्राथमिक उपचार किया लेकिन हाेश नहीं आया।
विज्ञापन
रविवार सुबह 9 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया तब एक घंटे इलाज के बाद उसे होश आया। किशीने ने पुलिस को नशीला पदार्थ सूंघा देने के बात कही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन