फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   gayatri prasad prajapati sexual harassment case, Firing at witness house in hamirpur

गायत्री प्रजापति दुष्कर्म मामला: स्वतंत्र गवाह के घर पर गोलियां बरसाईं, बाइक सवार आरोपी फरार

Tue, 22 Oct 2019 11:26 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
gayatri prasad prajapati sexual harassment case, Firing at witness house in hamirpur
गायत्री प्रजापति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति पर चल रहे दुष्कर्म मामले के स्वतंत्र गवाह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चलाई। गोली मकान के मुख्य गेट में जा धंसी। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर के अतरौलिया निवासी रामसिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व खनिज मंत्री के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में वह एक मात्र स्वतंत्र गवाह है। उसने कहा कि प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पूर्व मंत्री से पैसे ऐंठ कर पक्षद्रोही हो गई है।
विज्ञापन

अदालत में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य के लिए समन जारी न करने का प्रार्थना पत्र दे रही है। गवाही देने से रोकने के लिए उसके ऊपर फर्जी मुकदमे भी लगा रही है। कई लोगों के माध्यम से उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुकी है।

बताया कि रविवार रात 10:40 पर वह अपने मकान के छज्जे पर टहल रहा था। जैसे ही मकान के अंदर घुसा तभी बाइक सवार दो लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे।

बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने गोली चला दी, जो उसके मकान के मुख्य दरवाजे पर लगी। उसने तत्काल यूपी 100 को फोन पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मानिकचंद्र मिश्रा व कोतवाल मनोज शुक्ला ने मौका मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि दरवाजे पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों के फुटेज हैं जिनकी पहचान की जा रही है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed