फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fighting between police and advocate

वकील-पुलिस में हाथापाई, कचहरी में घंटों अफरातफरी

Tue, 31 Jan 2017 12:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
fighting between police and advocate
पुलिस और वकील के बीच लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के रवैये से नाराज वकीलों ने कचहरी में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते पुलिसवालों और वकीलों में मारपीट होने लगी इसके बाद तोड़फोड़ मच गई। इटावा में हत्यारोपी को लेकर पुलिस एवं वकीलों में हाथापाई के बाद कचहरी में घंटों अफरा- तफरी का माहौल रहा। वकीलों ने चेतावनी दी कि पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका तर्क था कि कोर्ट से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना गैर कानूनी है। इस बीच वकील पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वकीलों के बढ़ते दबाव को देख पुलिस ने हत्यारोपी को छोड़ा। बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भाइयों की लड़ाई में चली गई थी बच्चे की जान 
इटावा फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीएसी के सामने 15 जनवरी को दो भाईयों में हो रहे झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में भूरेसिंह कालोनी निवासी छात्र पुष्कर यादव उर्फ टिल्लू पुत्र पंकज यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक  की मां पार्वतीदेवी ने आपस में झगड़ने वाले दोनों भाई लाल उर्फ कोमल राजपूत तथा भूपेंद्र राजपूत पुत्रगण जयसीराम निवासी डूंगरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed