फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fight between two sides in chitrakoot

यूपी: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 13 Dec 2019 06:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 13 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides in chitrakoot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के तौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आ गई। यूपी 112 की टीम ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पीटने वालों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


तौरा निवासी राममोहन पुत्र संतोष ने बताया कि उसने कुछ दिनों पूर्व गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर इलाज करने वाले कुछ लोगों की शिकायत की थी। इस पर सीएमओ कार्यालय से कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपियोें ने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुवार की शाम को उसके घर के सामने गाली गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के बीच विवाद को शांत कराकर चली गई।

शुक्रवार को पीड़ित ने बताया कि आरोपियाें ने धमकी दी है कि यदि पुलिस थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसे और उसके परिजनों को बम से उड़ा देंगे। इस मामले में थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से मारपीट की जानकारी मिली है। फिलहाल समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed