{"_id":"5e7331eb8ebc3e76b14a37ce","slug":"father-shot-in-protest-against-molesting-daughter-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालौन: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 19 Mar 2020 02:30 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और युवती से छेड़खानी करने लगा। पिता ने युवक का विरोध किया है उसके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
बुधवार रात युवक तमंचे के साथ युवती के घर में घुसा और पिता को गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को उरई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। भारी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात है। साथ ही आरोपी युवक के घर व ठिकानों पर दबिश दे रही है।