फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father killed her daughter in fatehpur

लाश डुबोने के लिए फाड़ा था बेटी का पेट, 'ठंडी चिता' के पास शोक मनाते दबोचा गया

Tue, 14 Nov 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
father killed her daughter in fatehpur
कार्तिक पूर्णिमा की रात शव को कई घंटे घर में छिपाए रखा
बेटी की ठंडी चिता के पास सिर पर हाथ रखकर बिलख रहे हत्यारोपी पिता को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक हंसिया भी बरामद कराया। हत्यारोपी ने शव को कुएं में डुबाने के लिए इसी हंसिया से बेटी का पेट फाड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अकेले हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि अभी भी इस कांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने के कयास क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी रामखेलावन सोनकर की बेटी गुड़िया (18) का शव शुक्रवार को जंगल में एक कुएं से बोरे में बरामद हुआ था। घटना के बाद परिवार के लोग गायब थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस लापता पिता की तलाश में थी। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आदमपुर श्मसान घाट के पास सुबह रामखेलावन को गिरफ्तार किया गया। वह बेटी की ठंडी चिता के पास बैठा शोक मना रहा था। एसओ का दावा है कि आरोपी ने गांव के एक शख्स से बेटी के अवैध संबंध पर चार नवंबर की रात गला दबाकर हत्या करना कबूला है। बेटी की लाश को कुएं में डुबाने के लिए उसका हंसिया से पेट फाड़ दिया। शव बोरी में भरकर कमरे के  अंदर टाड़ पर छिपाया था। रात में खरगी बाबा के जंगल में शव ले जाकर फेंक दिया था। छह दिन बाद शव कुएं में उतरा आया। कुएं में लाश मिलने की खबर फैलते ही वह परिवार संग भाग निकला था। एसओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हंसिया बरामद कर उसे जेल भेजा है। 

विज्ञापन

फांसी लगाने के बयान पर उलझी पुलिस  

father killed her daughter in fatehpur
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पिता रामखेलावन।
हत्यारोपी रामखेलावन ने पूछताछ के दौरान पहले पुलिस को बताया कि उसकी डांट फटकार से गुड़िया ने फांसी लगा ली थी। उसने बदनामी के डर से लाश गायब किया था। हत्यारोपी की इस बात से पुलिस उलझ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों के पैनल ने गला दबाकर हत्या की पुष्टि की थी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। 
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नवइया तालाब के पास प्राइवेट कालेज की टीचर की दो साल पहले बोरे में भरी लाश मिली थी। टीचर तीन दिन से अपने प्रेमी संग लापता थी। प्रकरण में परिजनों ने प्रेमी पर हत्या के बाद शव को नवइया तालाब किनारे फेंककर भागने का आरोप लगाया था। डाक्टर ने भी पोस्टमार्टम में हत्या की बात लिखी थी। पुलिस की जांच के दौरान आरोपी का लोकेशन समेत तमाम साक्ष्य बाद में विपरीत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर डाक्टरों के पैनल में चर्चा हुई थी। मामला सुसाइड का सामने आया था। लंबी जांच के बाद आरोपी को पुलिस ने क्लीन चिट दी थी। इस वजह से इस प्रकरण पर हत्यारोपी के बयान से पुलिस काफी देर तक उलझी रही। अंत में फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार मानकर हत्यारोपी को जेल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed